बोले प्रशांत किशोर- फेविकोल कंपनी को दूंगा सलाह, नीतीश कुमार को बना लें अपना ब्रांड एंबेसडर

    बोले प्रशांत किशोर- फेविकोल कंपनी को दूंगा सलाह, नीतीश कुमार को बना लें अपना ब्रांड एंबेसडर

    पटना(PATNA): प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर फेविकोल कंपनी वाले मुझसे मिलेंगे तो मैं उनको सलाह दूंगा कि नीतीश कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लें. किसी की भी सरकार हो, लेकिन वो कुर्सी से चिपके हुए रहते हैं. नीतीश कुमार के हालिया आरोप पर प्रशांत किशोर ने पलटवार करते हुए कहा, "एक महीने पहले तक 90 डिग्री के कोण पर झुक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्राणाम करने वाले व्यक्ति अगर किसी को बीजेपी की बी टीम कह रहे हैं, तो इस पर हम हंसे या रोएं. बीजेपी के साथ होने या ना होने में नीतीश के सर्टिफिकेट का जीरो वैल्यू है. मैं स्वतंत्र हूं और जो करना चाह रहा हूं वो कर रहा हूं."

    प्रशांत किशोर ने पूर्णिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगला विधानसभा चुनाव वर्तमान गठबंधन के आधार पर नहीं होगा, यह मैं दावे के साथ कह सकता हूं. एक तरफ बीजेपी और एक तरफ 7 दलों का गठबंधन नहीं रहेगा. इसमें बड़े पैमाने पर बदलाव आएंगे. उन्होंने कहा कि 2012 के बाद नीतीश कुमार द्वारा बनाए जाने वाला यह छठा प्रयोग है जब वे पाला बदले हैं. लेकिन सब में समानता एक है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news