नीतीश कुमार राज्यसभा में भाजपा की मदद कर रहे और बिहार में गठबंधन बना कर लोगों को ठग रहे हैं: प्रशांत किशोर

    नीतीश कुमार राज्यसभा में भाजपा की मदद कर रहे और बिहार में गठबंधन बना कर लोगों को ठग रहे हैं: प्रशांत किशोर

    पटना(PATNA): चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों राज्य के विभिन्न जिलों का जन सुराज संकल्प यात्रा कर रहे हैं. इस दौरान प्रशांत किशोर लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर दिख रहे हैं. प्रशांत किशोर द्वारा दिए गए बयान पर बिहार की सियासत भी गरम हो चुकी है. जनसुराज पदयात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण के भेड़ीहरवा पंचायत में नीतीश कुमार पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जब आपने एनडीए छोड़ दिया है तो उस पद को क्यों नहीं छोड़ रहे हैं? उस पद को छोड़िए या उस सांसद को हटाइए. प्रशांत किशोर का इशारा जदयू सांसद व राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह की ओर था. उन्होंने कहा,  "राज्यसभा में बिल पास कराने के लिए अपने दल का व्यक्ति लगाए हुए हैं और बिहार में गठबंधन बनाकर बिहार की जनता को फिर से ठगने का  प्रयास कर रहे हैं."

    जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि प्रशांत किशोर को जनता एक इवेंट मैनेजमेंट के रूप में जानती है

    प्रशांत किशोर द्वारा दिए गए बयान पर बिहार की सियासत भी गरम हो चुकी है. प्रशांत किशोर के बयान पर जेडीयू ने पलटवार किया है. वहीं बीजेपी की तरफ से प्रशांत किशोर के बयान को झूठलाने में लगे हुए हैं. जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि प्रशांत किशोर को राज्य और देश की जनता एक इवेंट मैनेजमेंट के रूप में जानती है. आज बिहार का यात्रा कर रहे हैं अच्छी बात है. उनको यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्यों को आकलन करना चाहिए. लेकिन प्रशांत किशोर अपनी राजनीति को चमकाने के लिए नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. ताकि उन्हें टीआरपी मिल सके. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अतीश नाथ तिवारी ने कहा कि प्रशांत किशोर के कार्यों को देशवासी बखूबी जानते हैं उन्हें व्यक्तिगत टीका टिप्पणी करने से बचना चाहिए.

    बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने प्रशांत किशोर के बयान को बताया बेबुनियाद 

    वहीं प्रशांत किशोर के बयान को लेकर बीजेपी नकारने में लगी है. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब नीतीश कुमार के साथ कभी नहीं जाएगी. प्रशांत किशोर का जो बयान आया है वह बेबुनियाद है. अब भारतीय जनता पार्टी बिहार में अपने दम पर ही सरकार बनाएगी. नीतीश कुमार के लिए सभी राजनीतिक दरवाजे बंद हो चुके हैं.



    Related News