जब पटना जंक्शन पर यात्रियों को होना पड़ा शर्मसार, वजह जान हो जाएंगे हैरान  

    जब पटना जंक्शन पर यात्रियों को होना पड़ा शर्मसार, वजह जान हो जाएंगे हैरान

    पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन पटना जंक्शन पर बीती रात एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला. यहां सुबह से ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों और उनके परिवार वालों को अचानक शर्मसार होना पड़ा. दरअसल जंक्शन के प्लेटफार्म पर लगे दर्जनों टीवी स्क्रीन पर अचानक विज्ञापन की जगह गंदी फिल्में चलने लगी. यात्रियों से भरे प्लेटफार्म पर हुए इस वाकये के बाद एक ओर जहां यात्री आक्रोशित हो गए, वहीं रेलकर्मियों में हड़कंप की स्थिति बन गई. यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दी. लगभग 3 मिनट तक गंदी वीडियो दर्जनों स्क्रीन पर प्रसारित होता रहा. 

    अचानक चलने लगा ‘पॉर्न वीडियो’

    यात्री अश्लील फिल्म देख शर्मसार हो गए. जिसके बाद यात्रियों ने जीआरपी व आरपीएफ को तत्काल इसकी सूचना दी. रेल पुलिस की ओर से कार्रवाई में देर होते देख आरपीएफ की ओर से तत्काल संबंधित एजेंसी को फोन कर अश्लील फिल्म बंद करने को कहा गया. फिल्म बंद होने के बाद आरपीएफ की ओर से कंट्रोल समेत तमाम वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई. मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने इसे गंभीरता लिया उसके बाद उनके आदेश पर एजेंसी दत्ता कम्यूनिकेशन, उसके ऑपरेटर और स्टाफ के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई.



    Related News