पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के बयान पर सियासत गर्म, बीजेपी प्रवक्ता ने क्या समर्थन, जानिए पूरा मामला  

    कैमूर(KAIMUR): पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह द्वारा दिए गए बयान के बाद अब राजधानी पटना सहित पूरे बिहार की सियासत गर्म हो चुकी है. सुधाकर सिंह द्वारा नीतीश कुमार पर किए गए हमले को लेकर बीजेपी उनकी तारीफ कर रही है. बीजेपी प्रवक्ता रामसागर सिंह ने कहा कि पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने जो कुछ नीतीश कुमार के बारे में कहा है वह बिल्कुल सही है. नीतीश कैबिनेट में जितने मंत्री हैं वह सभी रबड़ स्टांप है. वहीं स्वर्ग किसी भी पीएम की कुर्सी होकर जाती है इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि ना नीतीश कुमार को पीएम की कुर्सी मिलेगी और ना ही स्वर्ग, वो नर्क में ही ठेला ठेला करेंगे. 

    वहीं पूर्व कृषि मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री पर किए गए हमले को लेकर जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि कुछ दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जो पत्र जारी किया था और बताया था कि सरकार पर कोई भी टिप्पणी सिर्फ तेजस्वी यादव करेंगे तो आज उनके सुपुत्र ही उन के नियमों को तोड़ रहे हैं. हालांकि सुधाकर सिंह को लेकर जेडीयू कुछ करा प्रतिक्रिया देने से बच रही है.  अभिषेक झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 17 सालों से बिहार की जनता की सेवा कर रहे हैं और जनता उन्हें बराबर मौका दे रही है.  इस बात को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव ने भी स्वीकार किया है. अब ऐसे आरोप सुधाकर सिंह द्वारा जो लगाया जा रहा है उस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं. 



    Related News