जमीन विवाद में रची गई साजिश में फंस गए नेता जी, महिला मित्र के साथ अश्लील वीडियो हुआ वायरल

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): नेता मंत्रियों की सफेद कमीज के पीछे कई बार ऐसे राज़ छिपे होते हैं, जो अगर उजागर हो जाएँ तो उनकी गद्दी तो दूर, वह इंसान कहलाने के लायक नहीं रहेंगे. इसी कड़ी में नेता जी का भी एक ऐसा अश्लील वीडियो इन दिनों अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायराल हो रहा है. विडिओ में नेता जी एक महिला मित्र के साथ असहज स्थिति में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो की चर्चा खूब ज़ोरों पर है की जब नेता और जन प्रतिनिधि ही इस तरह की हरकतें करेंगे तो उनपर यकीन कैसे किया जाए. 

    क्या है पूरा मामला 
    दरअसल मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज इलाके में एक वायरल वीडियो ने राजनीति में हलचल मचा दी है. पूर्व जनपद उपाध्यक्ष से जुड़े कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद मामला अब केवल निजी नहीं रहा, बल्कि सियासी रंग ले चुका है. इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में विनोद मिश्रा का नाम सामने आ रहा है, जिन्हें स्थानीय स्तर पर एक प्रभावशाली चेहरा माना जाता रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक नेता को एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इसे ‘हनी ट्रैप’ से जोड़कर देखा जा रहा है. मामला सामने आते ही क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं.

    स्थानीय स्तर पर यह भी कहा जा रहा है कि इस पूरे विवाद के पीछे जमीन से जुड़ा एक पुराना विवाद कारण हो सकता है. आरोप है कि जमीन को लेकर मतभेद के बाद कुछ लोगों ने मिलकर साजिश रची और एक महिला के जरिए फंसाने की कोशिश की गई. जब बात नहीं बनी, तो कथित वीडियो सार्वजनिक कर दिए गए. 

    हैरानी की बात यह भी है कि कथित तौर पर युवती के सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो के स्क्रीनशॉट साझा किए जाने की चर्चा है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है. हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. फिलहाल, यह पूरा मामला रहस्य, आरोप और सियासी बयानबाजी के बीच उलझा हुआ है. सच क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन इतना तय है कि इस घटनाक्रम ने मऊगंज ही नहीं, बल्कि पूरे रीवा की राजनीति में हलचल जरूर पैदा कर दी है.

    नोट : The News Post वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.



    Related News