इस बच्चे की गायकी पर फिदा हुए पीएम मोदी, खुद वीडियो को किया शेयर, आप भी देखें VIDEO

    इस बच्चे की गायकी पर फिदा हुए पीएम मोदी, खुद वीडियो को किया शेयर, आप भी देखें VIDEO

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के चर्चा में आने की एक खास वजह भी है क्योंकि इस वीडियो को खुद प्रधानमंत्री ने अपने सोशल साइट पर पोस्ट किया है. पीएम ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इस बच्चे का हौसला बढ़ाया. ये भक्तिमय गाना उन्हें इतना पसंद आया की वो खुद को इसे शेयर करने से रोक नहीं पाए. दरअसल इस वीडियो में एक बच्चा ट्रेन में भजन गाते हुए नजर आ रहा है. ट्रेन में बैठ कर काफी खुशी के साथ यह बच्चा प्रभु का नाम लेते हुए गीत गा रहा है. इस दौरान काफी लोग मौजूद थे जो भजन में उसका साथ दे रहे थे. यह वीडियो प्रधानमंत्री द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद अब और भी पॉपुलर हो गया है. लोगों को भी यह  वीडियो को काफी पसंद आ रहा है.

    ट्रेन में बच्चे ने गाया भजन

    इस वीडियो के वाइरल होते ही लोग इसपर जमकर कमेन्ट कर रहे हैं. कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही शानदार गायकी है. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि यह तस्वीर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार कर रही है. अब तक इस वीडियो को काफी व्यू और लाइक मिल चुके है.

     



    Related News