टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LAC) तेजस की चर्चा आज देश नहीं विदेशों में भी हो रही है. इस एयरक्राफ्ट की मांग कई देशों ने भी की है. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसकी उड़ान भरी. इसको लेकर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री ने फोटो शेयर की है.
जानिए HAL के इस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के बारे में
.jpeg)
टू सीटर इस एयरक्राफ्ट को बेंगलुरु के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है. कुछ समय पूर्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई की उड़ान भरी थी. शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी HAL के बेंगलुरु स्टेशन पहुंचे. यहां उन्होंने तेजस की उड़ान भरी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के एयरोनॉटिकल इंजीनियर को बधाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेजस की उड़ान के बाद काफी खुश दिखे. उन्होंने कहा कि गजब का अनुभव हुआ है. HAL के अधिकारियों और इंजीनियर भी अपने बीच प्रधानमंत्री को पाकर प्रसन्न दिखे. हम बता दें कि तेजस एक हल्का विमान है जिसकी बहुत सारी खासियत है.हल्के विमान बनाने की शुरुआत 1984 से हुई थी.तेजस ने अपने परफॉर्मेंस से मिग -29 का स्थान लिया है.


