चंद्रयान-3 की टीम को बधाई देने विदेश से सीधे इसरो मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, जानिए क्या-क्या घोषणाएं की

    चंद्रयान-3 की टीम को बधाई देने विदेश से सीधे इसरो मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, जानिए क्या-क्या घोषणाएं की

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): चंद्रयान 3 की सफलता से पूरा भारत झूम रहा है. लगातार इस उपलब्धि की चर्चा देश दुनिया में हो रही है. प्रत्येक भारतीय इस उपलब्धि पर इतरा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस उपलब्धि से काफी आह्लादित हैं. उनकी खुशी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दक्षिण अफ्रीका और यूनान की यात्रा को संपन्न करके सीधे बेंगलुरु पहुंचे. ISRO मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने अध्यक्ष एस सोमनाथ और अन्य प्रमुख वैज्ञानिकों को गले लगाया और इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी.

    विदेश में जरूर था पर मन इसरो में ही लगा हुआ था

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े ही भावुक अंदाज में इसरो मुख्यालय में अपनी बातों को रखा है.उन्होंने कहा कि भले वे विदेश में रहे हों, पर उनका मन तो इसरो में ही लगा हुआ था. उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आज भारत विश्व में पहले स्थान पर है. चांद पर आज भारत है तो यह इसरो की बदौलत है.

    क्या है शिव शक्ति और तिरंगा प्वाइंट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा -'इंडिया इस ऑन द मून'. हम वहां पहुंचे हैं जहां कोई नहीं. उन्होंने यह कहा कि जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का लैंडर चांद की सतह पर कदम रखा,उसे 'शिव शक्ति' प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा. उन्होंने चंद्रयान 2 की भी चर्चा की और कहा कि जिस जगह चंद्रयान दो का लैंडर उतरा, उसे भी तिरंगा नाम से जाना जाएगा. उन्होंने कहा कि आज भी दुनिया के कई देशों और संगठनों की ओर से इस सफलता के लिए बधाइयां आ रही हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news