शानदार जीत के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दी बधाई

    शानदार जीत के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दी बधाई

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): राष्ट्रपति चुनाव की गिनती समाप्त हो चुकी है. एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत चुकी है. चुनाव जीतने के साथ ही द्रौपदी मुर्मू भारत की अगली राष्ट्रपति होंगी. द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी. उनकी इस शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बधाई देने उनके आवास पहुंचे. 

    बता दें कि इस चुनाव में कुल वैध वोट 3219 हैं जिसका कुल मूल्य 8,38,839 है. इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 मूल्य के 2161 वोट मिले हैं. वहीं विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 2,61,062 मूल्य के 1058 वोट मिले. ये जानकारी राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने दी.

    पीएम मोदी ने लिखा कि भारत ने आज इतिहास लिखा

    पीएम मोदी ने कई ट्वीट करके द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी, लिखा कि भारत ने आज इतिहास लिखा है, ऐसे वक्त में जबकि देश के सवा अरब लोग आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुई आदिवासी समुदाय की भारत की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है, पीएम ने आगे लिखा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है. वे हमारे नागरिकों विशेष रूप से गरीबों, वंचितों और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं. पीएम ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी एक उत्कृष्ट विधायक और मंत्री रही हैं. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news