टीएनपी डेस्क(TNP DESK): आज दिवाली का त्योहार है. ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने सीमावर्ती इलाके लेपचा में सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की और उनके साथ दिवाली सेलिब्रेट किया. पीएम मोदी ने अपने ट्वीटर पर पोस्ट कर लिखा कि 'बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा आया हूं'।' पीएम को अपने बीच देख जवान भी काफी खुश हुए. दिवाली पर सभी अपने घर में अपने परिवार के साथ खुशियां मनाते हैं लेकिन देश के जवान हमारी सुरक्षा के लिए अपने परिवार से दूर बॉर्डर पर तैनात रहते हैं. ऐसे में जब देश के पीएम उनके साथ दिवाली मानने पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
Reached Lepcha in Himachal Pradesh to celebrate Diwali with our brave security forces. pic.twitter.com/7vcFlq2izL
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को भी दीवाली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और अच्छी सेहत की सौगात लेकर आए.
देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2023
Wishing everyone a Happy Diwali! May this special festival bring joy, prosperity and wonderful health to everyone’s lives.


