PM मोदी ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद की पहली बार मुलाकात, जानिए क्या हुई चर्चा

    PM मोदी ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद की पहली बार मुलाकात, जानिए क्या हुई चर्चा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  PM नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की. शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री के साथ उनकी यह पहली मुलाकात थी. झारखंड की पूर्व राज्यपाल मुर्मू ने सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. राष्ट्रपति भवन ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने पुष्पगुच्छ देकर राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं.

    इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने अपनी बेटी के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं की विषय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से संक्षिप्त चर्चा की. इसके अलावा पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने भी राष्ट्रपति भवन में जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news