शर्मनाक : कॉल करते रहे लोग पर नहीं आई पुलिस, बिहार में बदमाशो ने की भयंकर मारपीट जानिए पूरी ख़बर

    शर्मनाक : कॉल करते रहे लोग पर नहीं आई पुलिस, बिहार में बदमाशो ने की भयंकर मारपीट जानिए पूरी ख़बर

    बिहार (BIHAR): पटना सिटी क्षेत्र के अगम कुआं थाना क्षेत्र में अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है और अगम कुआं थाना को फोन करने के बावजूद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचना यह दुर्भाग्यपूर्ण है . ऐसे में अपराधी वारदात को अंजाम देते रहे और प्रशासन को कोई सुध नही की शहर में आखिर हो क्या रहा है.जानिए कैसे छोटी सी बात को लेकर पटना सिटी में हो गयी भयंकर मारपीट. 

    ये रहा पूरा मामला, जानिए कैसे बना राई का पहाड़ 

    हुआ यह कि भूतनाथ रोड के आवास बोर्ड के पास मकान मालिक जयसवाल जी के द्वारा गाड़ी फोर व्हीलर लगा कर रखी गई थी कि उसी तरफ से  एक स्कूटी पर सवार युवक आया और उनके गाड़ी में स्कूटी फंस गया जिसके कारण वाद विवाद होने लगा और स्कूटी सवार लोगों को बुलाकर जयसवाल जी उनके पुत्र को जमकर पिटाई कर दी और गाड़ी को भी चकनाचूर कर डाला इसी क्रम में अलवर के दुकानदारों के द्वारा थाना को सूचना दिया गया काफी देर के बाद 112 नंबर घटनास्थल पहुंचा तब तक अपराधी घटना का अंजाम देकर फरार हो चुके थे. 

    गाड़ी में पड़े खून के छींटे, दोषियों की पहचान नही, छानबीन जारी 

     वहीं इस मास क्रम में एक युवक को गंभीर चोट आई है और गाड़ी के खून के छींटे नजर आ रहे हैं स्थानीय लोग  का कहना है कि थाना अगम कुआं को फोन करते रहना बेकार साबित हो गया अगर समय पर थाना पहुंच जाता तो इतना बड़ा घटना का अंजाम नहीं होता और अपराधी पकड़े जाते हैं वहीं इस घटना से लोग दहशत में हैं. वहीं युवक की पहचान नहीं हो पा रही है वह कहां के थे और कहां के रहने वाले थे लेकिन पीड़ित ने कहा कि हम देखेंगे तो पहचान जाएंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news