पटना पुलिस ने जाली नोट छापने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार 

    पटना पुलिस ने जाली नोट छापने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार 

    पटना(PATNA): पटना में जाली नोट के खेप के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. शास्त्रीनगर थाना की पुलिस ने इस मामले में ब्रह्मस्थानी गली स्थित रेस्ट हाउस से दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है. शास्त्री नगर थाने की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटना पुलिस के आलाधिकारियों को इस बारे में जानकारी मिली थी कि  जाली नोट तस्कर राजधानी पटना में पहुंचे हैं और किसी रेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं. सूचना के आधार पर सभी थानों को अलर्ट किया गया था और पुलिस होटलों में दबिश दे रही थी. इसी दौरान शास्त्रीनगर पुलिस को ब्रह्म स्थानी गली स्थित गेस्ट हाउस में इन दोनों के बारे में जानकारी मिली. जब तस्करों के सामानों की जांच की गई तो इनके पास से 2 लाख से अधिक के जाली नोट जब्त किए गए. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद तस्करों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. मिली जानकारी के अनुसार इस गिरोह में और भी कई लोग शामिल हैं जिनका संबंध बिहार से लेकर नेपाल तक है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news