पटना: प्यार नहीं चढ़ा परवान तो प्रेमी युगल ने दे दी जान, जानिए पूरा मामला 

    पटना: प्यार नहीं चढ़ा परवान तो प्रेमी युगल ने दे दी जान, जानिए पूरा मामला 

    पटना(PATNA): पटना के फथुआ से दिल दहला देने वाली खबर है जहां प्यार में असफल होने के बाद प्रेमी युगल ने जान दे दी है. घटना पटना सिटी के नदी थाना क्षेत्र स्थित त्रिवेणी संगम घाट की है. लड़की पहले से शादीशुदा थी और उसका अपने भाई के साले के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्यार में असफल होने के बाद दोनों ने हताशा में आकर आत्मघाती कदम उठा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

    यह है मामला 

    मृतक प्रेमी युगल की पहचान नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव निवासी जितेंद्र राम की पत्नी रुक्मिणी देवी और हुलासगंज थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव का निवासी टुनटुन कुमार के रूप में हुई है.  बताया जा रहा है कि रुक्मिणी देवी का पति जितेंद्र राम चेन्नई में रहकर नौकरी करता है. पति के घर से बाहर रहने के दौरान रुक्मिणी अपने भाई के साले के संपर्क में आ गई. इसी बीच दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा.  लेकिन जब प्रेमी युगल को सफलता नहीं मिली तो हताशा में आकर दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया. 

    मामले की जांच में जुटी पुलिस 

    दोनों प्रेमी युगल त्रिवेणी संगम घाट पर पहुंचे और जहर खा लिया. घाट पर मौजूद लोगों की नजर जब दोनों पर पड़ी तो आनन-फानन में उन्हे फतुहा पीएचसी में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने रुक्मिणी को मृत घोषित कर दिया जबकि टुनटुन कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया.  पीएमसीएच पहुंचने से पहले ही प्रेमी टुनटुन कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news