पटना: पार्किंग से गाड़ी हटाने के विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, पांच लोगों को लगी गोली, एक की मौत

    पटना: पार्किंग से गाड़ी हटाने के विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, पांच लोगों को लगी गोली, एक की मौत

    पटना(PATNA): राजधानी पटना के जेठूली में पार्किंग से गाड़ी निकालने के विवाद को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं. इस गोलीबारी में 5 लोगों को गोली लगने की बात कही जा रही है. पूरा मामला नदी थाना क्षेत्र के जेटली गंगा घाट की है, जहां पर पूर्व पंचायत प्रतिनिधि टुनटुन यादव अपने गैराज से गाड़ी निकाल रहे थे, तभी सतीश यादव उर्फ बच्चा राय के ड्राइवर को वहां से टुनटुन यादव ने गाड़ी हटाने के लिए कहा. इसी मामले को लेकर बच्चा राय ने ताबड़तोड़ गोली चलाई, जिसमें 5 लोगों को गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

    मामले में पीड़ित टुनटुन यादव पूर्व पंचायत प्रतिनिधि जेटली ने बताया कि जेठुली गंगा घाट के पास से हमारे गैराज के पास सतीश यादव उर्फ बच्चा राय का ड्राइवर गाड़ी लगाकर खड़ा था. उसे ड्राइवर को गाड़ी हटाने के लिए बोला तो उसी में यह ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है.

    घटना के बाद पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी घायलों का इलाज शुरू किया गया, जिसमे एक की मौत हो गई है, जिसका नाम गौतम कुमार है. इसके बाद बाकी सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news