आज से शुरू हुआ पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, इतिहास के पन्नों में सिमटा पुराना टर्मिनल, सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है तस्वीर

    आज से शुरू हुआ पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, इतिहास के पन्नों में सिमटा पुराना टर्मिनल, सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है तस्वीर

    पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना में आज से हवाई यात्रा के क्षेत्र में एक नई उड़ान भर ली है. सुबह 6:00 बजे से जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नया टर्मिनल भवन पूरी तरह से चालू हो गया है.अब यात्रियों का आना-जाना केवल इसी आधुनिक टर्मिनल से होगा.वहीं पुराने टर्मिनल को रात से पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिससे वह अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है.

    सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है तस्वीर

    नए टर्मिनल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.यात्रियों का कहना है कि यह बिहार की बदलती तस्वीर और बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक है.जिस टर्मिनल से लाखों लोगों ने सफर किया, वो अब केवल यादों में और इतिहास में रहेगा.यह टर्मिनल पिछले 20 सालों से ज्यादा समय से सेवा दे रहा था.इसने बिहार के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक बदलावों को देखा और जिया.

    बिहार विकास की रफ्तार को नई ऊंचाई देने को है तैयार

     अब यह बंद कर दिया गया है और उसकी जगह लिया है एक विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई 2025 को इस नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था.सिर्फ कुछ ही दिनों में इसे यात्रियों के लिए खोल दिया गया, जिससे स्पष्ट है कि अब बिहार विकास की रफ्तार को नई ऊंचाई देने के लिए तैयार है.लोगों ने कहा.इस नए टर्मिनल के साथ बिहार ने एक नया इतिहास रच दिया है.अब यह राज्य भी भारत के अन्य बड़े शहरों की तरह अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कदमताल करता नजर आयेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news