बिहार के किशनगंज में लहराया गया फिलिस्तीन का झंडा, जानिए क्या है पूरा मामला

    बिहार के किशनगंज में लहराया गया फिलिस्तीन का झंडा, जानिए क्या है पूरा मामला

    किशनगंज (KISANGANJ) : भारत, नेपाल और बांग्लादेश सीमा से सटे सीमावर्ती 75% मुस्लिम आबादी वाले किशनगंज जिले में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद लब्बैक यूथ फोर्स नाम के संगठन के द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन में जुलूस निकाल कर इसराइल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया. जहां जुलूस में शामिल युवक फ्री फिलिस्तीन के साथ-साथ धार्मिक नारा लगाते हुए दिखे. जुलूस शहर के सौदागर पट्टी से दर्जनों युवकों द्वारा जुलूस निकाला गया. जो मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए गांधी चौक पहुंच कर समाप्त हुआ. गांधी चौक पर संगठन के सदस्यों के द्वारा इजरायल का झंडा जलाया गया.

    इस मामले में यूथ फोर्स के बिहार प्रेसिडेंट रईस आजम ने कहां की इजराइल के द्वारा खुलेआम फिलिस्तीन के ऊपर जुल्म किया जा रहा है. और तमाम मुस्लिम देश शांत बैठे है. रईस आजम ने कहा की इसराइल बच्चो और महिलाओं पर जुल्म कर रहा है. जो की मानवता को शर्मशार करने वाली है. इसी लिए आज जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया है. कहा की भारत सहित पूरी दुनिया में मुसलमानो के खिलाफ जुल्म हो रहा है और तथाकथित सेकुलर नेता चुप बैठे हुए है.



    Related News