शराब और शबाब के नशे में पलामू के दरोगा बाबू! भूल गए वर्दी की लाज, देखिए इनका जलवा  

    शराब और शबाब के नशे में पलामू के दरोगा बाबू! भूल गए वर्दी की लाज, देखिए इनका जलवा  

    रांची(RANCHI):  झारखंड में दरोगा बाबू वर्दी की इज्जत ही भूल गए है. कई वीडियो सामने आया है. जिससे पुलिस की वर्दी पर ही सवाल खड़ा हो गया. कहीं रंगबाज दरोगा की तस्वीर दिखती है तो अब पलामू में शराब और शबाब के साथ दरोगा जी सारी हद हो पार कर गए. और शराब के साथ शबाब के नशे में जो किया. उसे देख कर सभी की निगाह शर्म से झुक गई. आखिर जो पलामू पुलिस के अधिकारी जनता से सीधा संवाद करते है और एक बेहतर माहौल देने की कोशिश में लगे है. उसी पलामू से ऐसा वीडियो सामने आना बेहद शर्मनाक है. हलाकी द न्यूज पोस्ट इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

    बता दे कि पलामू में पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जारहा है कि वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी ASI अभिमन्यु सिंह है. भोजपुरी गाने पर शबाब के साथ खूब झूम रहे है. पास में कई लोग है. लेकिन सभी से अँजान वह नशे में झूम रहे है. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नही करते है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल पूछ रहे है. आखिर किस नशे में  पुलिस चूर हो गई. वीडियो पुराना बताया जा रहा है.संभवत  यह ठंडे के समय का है.    

    वीडियो पूरे पलामू एं ट्रेंड कर रहा है. कई लोग मजे ले रहे है तो कई इसे खाखी की साख पर निशान बता रहे है.अब देखना होगा की आखिर इस वायरल वीडियो पर पलामू पुलिस की ओर से क्या कुछ कार्रवाई की जाती है.     

                    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news