टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ बिंदेश्वर पाठक का हार्ट अटैक से निधन हो गया. दिल्ली में संस्था परिसर में ध्वजारोहन के बाद तबियत बिगड़ी और एम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही निधन हो गया. पद्म विभूषण से सम्मानित बिन्देश्वर पाठक के निधन से हर कोई शोक संतप्त है.
बिंदेश्वर पाठक की पहचान एक बड़े समाज सुधारक के तौर पर है. साल 1970 में उन्होंने सुलभ इंटरनेशनल की स्थापना की थी. स्वच्छता के क्षेत्र में उनके काम की वजह से उनकी खास पहचान थी. इसके लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया था. 77वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित सुलभ इंटरनेशनल के केंद्रीय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां झंडोत्तोलन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. आनन फानन में उन्हें दिल्ली एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया. बिंदेश्वर पाठक ने राष्ट्रव्यापी स्वच्छता आंदोलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनकी पहल से सभी शहरों में सुलभ शौचालयों का निर्माण संभव हो सका.


.jpg&w=1536&q=85)