ओवर कॉन्फिडेंस पड़ा भारी! दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज चढ़ रहा था दूल्हा, तभी हो गया  बड़ा कांड, देखिए Video 

    ओवर कॉन्फिडेंस पड़ा भारी! दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज चढ़ रहा था दूल्हा, तभी हो गया  बड़ा कांड, देखिए Video 

    TNP DESK: शादियों में अक्सर दूल्हा-दुल्हन की एंट्री को खास और यादगार बनाने की कोशिश की जाती है. लेकिन कभी-कभी यही स्पेशल मोमेंट भारी भी पड़ जाता है.  ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे का ओवर कॉन्फिडेंस उस पर ही भारी पड़ गया.

    क्या है पूरा मामला?

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला स्टेज पर चढ़ने से पहले दूल्हा बड़े जोश में दुल्हन को अपनी गोद में उठा लेता है. आसपास खड़े मेहमान तालियां बजाते हैं और मोबाइल कैमरे ऑन हो जाते हैं. दूल्हा मुस्कुराते हुए स्टेज से नीचे आता है फिर दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज पर चढ़ ही रहा होता है लेकिन इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ जाता है.अचानक पैर फिसलने से दूल्हा और दुल्हन दोनों ही स्टेज पर गिर पड़ते हैं. कुछ सेकंड के लिए वहां अफरा-तफरी मच जाती है. परिवार के लोग और दोस्त तुरंत उन्हें उठाने के लिए दौड़ते हैं.

    वीडियो हुआ वायरल

    यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे ओवर कॉन्फिडेंस का नतीजा बता रहे हैं तो कुछ इसे शादी का अनफॉरगेटेबल मोमेंट कह रहे हैं.

    सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

    एक ने कहा हीरो बनने चले थे, जीरो बन गए!, दूसरे ने कहा शादी में स्टंट करना महंगा पड़ गया. एक यूजर ने लिखा भाई ने तो जिंदगीभर बीवी से सुनने का बंदोबस्त कर लिया

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news