बैंक ऑफ़ बड़ौदा में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, बीसी सुपरवाइजर के पदों पर निकली वैकेंसी, इस डेट तक करें अप्लाई

    बैंक ऑफ़ बड़ौदा में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, बीसी सुपरवाइजर के पदों पर निकली वैकेंसी, इस डेट तक करें अप्लाई

    Bank of Baroda Recruitment 2024: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और बैंक में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं. दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में वैकेंसी निकाली गई है. अगर आप  बैंक में काम करने के इच्छुक हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं. बता दें कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 11अक्टूबर तक है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बीसी सुपरवाइजरों के पदों को भरा जाएगा.

    शैक्षणिक योग्यता(Education Qualification)

    बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्था से ग्रेजुशन की डिग्री होनी चाहिए साथ ही कंप्यूटर का भी नॉलेज होना चाहिए.

    आयु सीमा(Age Limit)

    बैंक ऑफ बड़ौदा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों और युवा उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 65 वर्ष होनी चाहिए.

    चयन प्रक्रिया (Selection Process)

     उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा

    इस पते पर भेजें आवेदन फॉर्म

    क्षेत्रीय प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा साबरकांठा क्षेत्रीय कार्यालय दूसरी मंजिल परफेक्ट एवेन्यू, शामलाजी हाईवे रोड, सहकारी जिन, हिम्मतनगर- 383001

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news