झारखंड में सरकारी नौकरी का मौका, JPSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, कल से आवेदन शुरू 

    झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है.  झारखंड लोक सेवा आयोग ने डिप्टी कलेक्टर के 51 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

    झारखंड में सरकारी नौकरी का मौका, JPSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, कल से आवेदन शुरू

    TNP DESK- झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है.  झारखंड लोक सेवा आयोग ने डिप्टी कलेक्टर के 51 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया कल यानी 21 मार्च से शुरू हो रही है. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2026 तक है. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

    योग्यता

    उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. 

    आयु सीमा

    न्यूनतम : 21 साल

    अधिकतम : 37 साल

    आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. 

    आवेदन शुल्क

    इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए शुल्क में छूट दी जा सकती है.

    कैसे करें आवेदन

    सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें

    आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

    शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news