कभी रतन टाटा को भी हुआ था प्यार, आखिर फिर क्यों नहीं की शादी, पढ़े अधूरी लव स्टोरी

    कभी रतन टाटा को भी हुआ था प्यार, आखिर फिर क्यों नहीं की शादी, पढ़े अधूरी लव स्टोरी

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):दुनिया में हर व्यक्ति को लाईफ में कम से कम एक बार जरुर किसी से प्यार होता है. इस स्टेज पर आकर लोग प्यार में दीवाने हो जाते हैं. और अपने प्रेमी-प्रेमिका के साथ ही पूरा जीवन बिताने की प्लानिंग करते हैं. किसी का प्यार शादी के मुकाम तक पहुंचता है. तो किसी का बीच में खत्म हो जाता है. इसके पीछे कई वजह होते हैं.  आपको जानकर हैरानी होगी की विश्व और भारत देश के नामी बिजनेसमैन रतन नवल टाटा के पास अथाह दौलत होने के बावजूद उनकी प्रेमिका ने उन्हें ठुकरा दिया. आज आपको हम रतन टाटा की सच्ची और अधूरी लब स्टोरी को बताने जा रहे है.

    रतन टाटा के प्यार को एक लड़की ने जब ठुकरा दिया

    अब आपको लगता होगा कि इतने बड़े बिजनेसमैन रतन टाटा को कोई लड़की भला कैसे ठुकरा सकती है. और इनका प्यार कैसे अधूरा रह सकता है. तो आपको बता दें कि धन-दौलत के मामले में विश्व के रईस लोगों में शुमार रतन टाटा प्यार के मामले में बड़े ही गरीब हैं. इनको भी एक बार जवानी के दिनों में किसी लड़की से प्यार हुआ था. जिसको पहली बार देखते ही इनका दिल धड़क उठा था. जिसका खुलासा रतन टाटा ने ही एक बार किसी इंटरव्यू में किया था.

    रतन टाटा को हुआ था लव एट फर्स्ट साइट

    शादी पर किये सवाल पर रतन टाटा ने बताया था कि एक बार लॉस एंजलिस में आर्किटेक्चर फर्म में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात एक लड़की से हुई थी. जिसको देखते ही रतन टाटा को इससे लव एट फर्स्ट साइट हो गया था. दोनों को एक दूसरे से गहरा वाला प्यार हो गया. दोनों की मुलाकातें आम होने लगी. ये अपने प्यार को शादी की मंजिल तक पहुंचाना चाहते थे. लेकिन बीमार दादी की सेवा के लिए रतन टाटा को वापस अपने देश भारत आना पड़ा. और फिर अमेरिका चले गये. रतन टाटा ने अपनी प्रेमिका से मुलाकात कर शादी करके उसको अपने साथ इंडिया लाने का प्रस्ताव रखा. लेकिन 1962 के युद्ध की वजह से लड़की के परिजनों ने इस शादी से इंकार कर दिया. जिसके बाद दोनों का बना-बनाया रिश्ता टूट गया.

    पहले प्यार के असफल के बाद दुसरी लड़की से शादी नहीं करने की कसम खाई

    रतन टाटा का प्यार इतना सच्चा था कि इन्होने दूसरी किसी लड़की से शादी नहीं करने की कसम खाई. और शादी और प्यार को हमेशा के लिए अपनी लाईफ से निकाल दिया. रतन टाटा ने इसके बाद अपनी सारी जिंदगी टाटा कंपनी को समर्पित कर दिया. और कड़ी मेहनत और अपनी काबिलियत की दम पर कंपनी को विश्व की सबसे बड़ी स्टील कंपनी के मुकाम पर पहुंचा दिया. आज अरबपति बनने के बाद भी रतन टाटा एक विनम्र आम व्यक्ति की तरह जीते हैं. और हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं.

    अरबपति होने के बावजूद बहुत ही सादा जीवन जीना पसंद करते हैं

    आपको बता दें कि रतन टाटा दिमाग से स्मार्ट होने के साथ जवानी के दिनों में शक्ल सुरत से भी काफी स्मार्ट थे. वे किसी भी फिल्मी अभीनेता को फेल कर देते थे. और सादगी ऐसी की कोई भी अपना दिल हार जाये. लड़कियों का दिल फिल्मी हीरो से कम और रतन टाटा को देखकर अधिक धड़कता था. आज भी रतन टाटा अरबपति होने के बावजूद बहुत ही सादा जीवन जीना पसंद करते हैं. और अपनी कमाई का अधिक हिस्सा टाटा ट्रस्ट में दान कर देते हैं. इनकी लब स्टोरी से आजकल के युवाओं को बहुत कुछ सीखने की जरुरत है. आज जहां प्यार में असफल होने के बाद लड़की-लड़के गलत कदम उठा लेते है. तो उनको रतन टाटा से सिखना चाहिए कि असफल प्यार को कैसे ताकत बनाकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए.

    रिपोर्ट-प्रियंका कुमारी



    Related News