एक बार फिर दिखा खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की आपसी रंजीश का नमूना, जानिए कहां

    एक बार फिर दिखा खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की आपसी रंजीश का नमूना, जानिए कहां

    बक्सर (BAKSAR) : भोजपुरी सिनेमा और लोकगीत गायक कलाकार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच इन दिनों चल रहा वाक युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब तो सरेआम मंच से जबानी गैंगवार शुरू हो गया है. दरअसल, बक्सर में भोजपुरी सिनेमा और गीतों के राइटर अखिलेश कश्यप के गृह प्रवेश एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे. सिनेमा स्टार खेसारी लाल यादव अपने दर्शकों और चहेतों के बीच सरेआम मंच से चुनौती देते हुए कहा कि खेसारी लाल हर नो महीना पर अपने घर सोहर (परम्परागत गीत) गीत संगीत करा सकते हैं. लकिन दूसरे सिर्फ दूसरे के खुशी पर ही सोहर संगीत गा या गवा सकते हैं. भोजपुरी लोक गायक खेसारी लाल यादव इशारे में पवन सिंह का नाम लेने से परहेज करते हुए बड़ा कटाक्ष कर उपस्थित लोगों के बीच खूब वाहवाही लूटी. 

    कई दिनों से चल रही ज़ुबानी जंग

    बक्सर में आयोजित कार्यक्रम में खेसारी लाल के आगमन पर उनके समर्थकों में गजब का उत्साह देखा गया. बता दें कि पिछले कुछ महीनों से पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. जो बक्सर में आयोजित इस कार्यक्रम में भी जारी रहा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news