जन्माष्टमी के मौके पर राष्ट्रपति, और प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को शुभकामना

    जन्माष्टमी के मौके पर राष्ट्रपति, और प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को शुभकामना

    रांची(RANCHI): श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पूरे देश में उत्साह और उमंग है.कृष्ण के जन्म जयंती को पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इस पर्व में लोग कान्हा की विशेष रूप से पूजा करते हैं. श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामना दी है. उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की जीवन लीला से लोक कल्याण हेतु निष्काम कर्म करने की शिक्षा मिलती है. इसलिए यह पर्व हम सभी को मन, वचन और कर्म से सबके हित को प्राथमिकता देने की प्रेरणा प्रदान करता है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पावन मौके पर देशवासियों को शुभकामना दी है.उन्होंने कामना कि है कि भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए.

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शुभकामना दी

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामना दी है.उन्होंने कहा है कि श्री कृष्ण की लीला से हमें प्रेरित होने की जरूरत है.लोक कल्याण कार्य के लिए हमें उन से शक्ति मिलती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news