कड़ी मेहनत के दम पर इस परिवार के 5 सगे भाई-बहन बने जज, रचा इतिहास

    कड़ी मेहनत के दम पर इस परिवार के 5 सगे भाई-बहन बने जज, रचा इतिहास

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): शिक्षा एक ऐसी ताकत है. जिसकी ताकत से किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है. इसके साथ से दुनिया को कोई भी आदमी किसी भी जंग को आसानी से जीत सकता हैं. ये आपको वो हर चीज दिला सकता है. जिसकी आप चाहत रखते है. बस कड़ी मेहनत की एक ही शर्त है. कुछ ऐसा ही अनोखा मामला राजस्थान के अलवर जिले से सामने आया है. जिसको सुनकर लोग हैरान हैं. जहां अलवर जिले में रहनेवाले एक परिवार में एक साथ 5 सगे भाई-बहन जज बने हैं. इससे पहले ऐसा देश में कभी नहीं हुआ है. इन पांच भाई-बहनों ने एक परिवार से जज बनकर इतिहास रच दिया हैं.

    देश के अलग-अलग कोर्ट में सिविल जज के रुप में हुई है नियुक्ति

    आपको बताये कि लोगों का इस खबर पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है. लेकिन ये सच है. स्थानीय मिडिया के अनुसार ये देश का अनोखा और पहला केस है. जहां 5 सगे भाई-बहन देश के अलग-अलग कोर्ट में जज बन गये हैं. जिसके बाद यदि इस परिवार को जजों की फैमली कहे तो गलत नहीं होगा. इस खबर के बाद लोग पढ़ाई करने और मेहनत करने के लिए मोटिवेट हो रहे हैं.

    चार बेटियों के साथ एक बेटा बना जज

    आपको बताये कि अलवर शहर स्थित नयाबास के निवासी भागीरथ मीणा और कमलेश के पांच बच्चों ने इतना बड़ा इतिहास रचा हैं. जिसमें भागीरथ मीणा की चार बेटी और एक बेटा शामिल हैं. भगीरथ मीणा के कुल सात बच्चे हैं. जिसमें 5 बेटियां और दो बेटे हैं.

    कामयाबी से परिवार में खुशियों का माहौल

    परिजनों की माने तो पांचों बच्चों ने खूब मेहनत से पढ़ाई की.जिसका रिजल्ट सभी को मिला.वहीं इस कामयाबी से परिवार में खुशियों का माहौल है. माता-पिता की ओर से भी पढ़ाई में कोई कभी कमी नहीं की गई. बेटों और बेटियों में कभी फर्क नहीं किया गया है. सभी को समान रुप से पढ़ने का मौका दिया गया है. सभी को घर से दूर अकेले किसी दूसरे जगह रहकर पढ़ाई करने भेजा गया था. इसके साथ ही सबसे छोटा खलेश लॉ की पढ़ाई कर रहा हैं. तो वहीं एक अन्य बेटी दुर्गेश पंजाब सिंध बैंक में पीओ के पद पर पदस्थापित हैं.

     

    जजो की फैमली बन गये पांचों भाई-बहन.

    पांचों जज भाई-बहनो के परिवार में मीनाक्षी मीणा दिल्ली में सिविल जज, सुमन मीणा राजस्थान के चौमू में सिविल जज, कामक्षी मीणा राजस्थान के सांगानेर में सिविल जज, तो महीं तीसरी बहन मोहिनी मीणा इस समय दिल्ली में सिविल जज के पोस्ट पर पदस्थापित हैं.



    Related News