27 जनवरी पीएम मोदी देंगे विद्यार्थियों को सफलता का गुरुमंत्र, कहा- एक परीक्षा पूरी जिंदगी नहीं होती

    27 जनवरी पीएम मोदी देंगे विद्यार्थियों को सफलता का गुरुमंत्र, कहा- एक परीक्षा पूरी जिंदगी नहीं होती

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पीएम मोदी के द्वारा इस महीने की आखिरी सप्ताह में ‘परीक्षा पे चर्चा’ करने की जानकारी दी गई है. इस संबंध में भाजपा नेताओं का कहना है कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ देश के युवा और विद्यार्थियों में ‘जिंदगी की परीक्षा’ की पेचीदगियों को समझने और उसका मुकाबला करने की समझ पैदा करने की एक कोशिश है. उन्हे किताब की दुनिया से बाहर निकाल जीवन की दुनिया का सफर करवाने की पहल है.

    27 जनवरी 2023 को परीक्षा पे चर्चा’

    27 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा सभी प्रदेश इकाइयों को दिशा निर्देश दिया जा चुका है. उनके द्वारा 20 जनवरी से पहले सभी जिलों में आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता करवाने का निर्देश दिया गया है.

    पीएम मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए अपने ट्वीटर एकाउंट पर लिखा है कि एक परीक्षा पूरी जिंदगी होती है क्या? जी नहीं….आइए, ‘परीक्षा पे चर्चा’ (Pariksha pe Charcha) में तनाव मुक्त परीक्षा की बात करें.

    देश भर के बच्चों से होगा का सीधा संवाद

    बताया जा रहा है कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ में सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की भी मौजूदगी रहने वाली है. इस बारे में पहले ही सभी सांसदों को दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं. इसके साथ ही बच्चों के साथ भी प्रधानमंत्री का सीधा संवाद होगा.

    पीएम मोदी द्वारा लिखी गई पुस्तक एग्ज़ाम वारियर्स को ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों तक पहुंचाने की कोशिश

    इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लिखित पुस्तक “एग्ज़ाम वारियर्स” को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने की कोशिश की होगी. भाजपा अध्यक्ष नड्डा की ओर से पार्टी के नेताओं को कला, खेल, शिक्षण और सामाजिक क्षेत्रों जुड़े व्यक्तियों को भी इस कार्यक्रम बुलाने को कहा गया है.

    2018 से हो रही है परीक्षा पे चर्चा

    यहां बता दें कि परीक्षा पे चर्चा की शुरुआत पीएम मोदी के द्वारा 16 फरवरी 2018 में की गई थी. इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधा संवाद करते हैं. इसमें विद्यार्थियों को स्कूली परीक्षा के अलावा असल जिंदगी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए मंत्र दिया जाता है.

    रिपोर्ट: देवेन्द्र कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news