टीएनपी डेस्क(TNP DESK):AI के दौर में एक तरफ जहां लोग तकनीक की मदद से अपने काम को काफी आसान बना रहे है, वहीं दूसरी तरफ इसके दुष्प्रभाव भी सामने आ रहे है. कुछ लोग बदले की भावना में फेक वीडियो और फोटो बनाकर दूसरों को बदनाम कर रहे है. ऐसा ही एक ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को बदनाम करने के इरादे से AI से फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
पति ने पत्नी के साथ किया घिनौना काम
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. उनकी शादी को लगभग 1 साल भी पूरा नहीं हुआ था. रोजाना विवाद को देखते हुए दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और तलाक की अर्जी कोर्ट में डाल दी. इसी बीच पति ने अपनी ही पत्नी को बदनाम करने के इरादे से AI से फेक वीडियो और फोटो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिससे पीड़िता कानून से सुरक्षा की गुहार लगा रही है.
पढ़िए कहां का है मामला
आपको बता दें कि यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर का है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग का एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को बदनाम करने के लिए आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे सार्वजनिक कर दिया.
पति ने किया गंदा काम
मामले में पीड़िता महिला का कहना है कि 10 मई की सुबह जब इंस्टाग्राम अकाउंट खोला, तो वह हैरान रह गई. उसके फोटो के साथ छेड़छाड़ कर AI तकनीक के जरिए अश्लील वीडियो तैयार किए गए थे और उन्हें पोस्ट किया गया था.जब महिला ने गहराई से जांच की, तो पता चला कि ये वीडियो उसके पति की ही इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड किए गए है.पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ BNS और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

