OMG! जब कार से जा टकराई बाइक, तो गेंद की तरह उछलकर दूर गिरा युवक, फिर जो हुआ देखिए खतरनाक दुर्घटना का VIDEO


टीएनपी डेस्क(TNP DESK): ट्रैफिक नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी होता है जो लोग लापरवाही से वाहन चलाते है वे अपनी जान के साथ सड़क पर चल रहे है निर्दोष लोगो की जान भी खतरे में डाल देते है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे कार और हाई स्पीड बाइक की ऐसी ख़तरनाक टक्कर हुई कि बाइक सवार बॉल की तरह उछाल कर पानी में गिर गया. एक्सीडेंट का वीडियो इतना ज्यादा भयावह है कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए.
हाई स्पीड ही बनती है मौत की वजह
सड़क पर बाइक या कार लेकर जब भी लोग बाहर लेकर निकलते है तो उन्हें इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि वह अपनी बाइक या कार की स्पीड उतनी ही रखें जितनी वह संभाल पाए.कई लोग ऐसे होते हैं जो अपनी बाइक कार की स्पीड इतनी ज्यादा रख लेते है कि सामने कुछ आता है तो अचानक ब्रेक मारने पर एक्सीडेंट हो जाता है.वायरल वीडियो में ऐसा ही देखने को मिल रहा है.एक्सीडेंट का ये भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
काफी खौफनाक है वायरल वीडियो
वीडियो में आप देखगे कि सामने से आ रही एक कार जैसे ही रोड की दूसरी साइड मुड़ती है, एक तेज रफ्तार बाइक सवार आकर उससे टकरा जाता है. ये टक्कर इतनी जोरदार होती है कि कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ जाते है, जबकि बाइक सवार उछल कर दूर पानी में जा गिरता है, लेकिन इसका पता कार सवार को भी नहीं चल पाता. इस भयानक हादसे में कार में बैठे लोगों को तो कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन बाइक सवार के साथ भयानक हादसा हो जाता है.ये सारा कुछ इतना जल्दी होता है कि किसी को समझने का मौका ही नहीं मिलता कि आखिर हुआ क्या है.
वीडियो पर लोग कर रहे है भर-भरकर कमेंट
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @VenkeyReacts नाम की आईडी से शेयर किया गया है.20 सेकंड के इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है. वहीं लाइक शेयर और कमेंट भी किया है.वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ‘स्पीड ही मौत की वजह बनती है’, तो किसी ने कहा कि ‘एक सेकंड की गलती जिंदगी बदल सकती है’. वहीं, कई यूजर्स ने ये भी कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही या जल्दबाजी इसी तरह किसी की जान खतरे में डाल सकती है.इसलिए जितना हो सके सावधानी से सड़क पर वाहन चलाए.
4+