टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : पहले यदि कोई व्यक्ति रास्ता भूल जाया करता था तो उसे फिर दिशा ढूंढने में काफी दिक्कतें आती थी. मगर आज के अपडेटेड समय में ऐसा बिल्कुल नहीं है. टेक्नोलॉजी इस कदर बढ़ गई है कि अब अगर कहीं आप भटक जाते हैं तो गूगल मैप के जरिए आपको डायरेक्शन मिल जाएगा. लोग भी आंख मूंद कर इसका विश्वास करते हैं और इसी के सहारे चलते हैं. ऐसा ही कुछ केरल में भी हुआ जहां गूगल मैप के सहारे कुछ लोग यात्रा कर रहे थे. मगर गूगल मैप के एक छोटी सी मिस गाइड से दो लोगों की जान चली गई.
दो डॉक्टरों की गई जान
इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि केरल के कोच्चि के पास पेरियार नदी में एक कार गिर जाने से दो डॉक्टर की मौत हो गई. गूगल मैप के सहारे यह लोग जा रहे थे मगर गूगल मैप द्वारा रास्ता गलत दिखाने की वजह से गाड़ी पानी में गिर गई. इस गाड़ी में अन्य तीन लोग भी मौजूद थ. जो घायल बताए जा रहे हैं. जहां निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है.फिलहाल घायलों की हालत अभी ठीक बताई जा रही है.
स्थानीय लोगों ने की मदद
देशभर में कई जगह पर भारी बारिश हो रही है. ऐसे हुए यह लोग भी इस बारिश में रास्ता भटक गए थे जिस वजह से उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया. जिसमें यह दुर्घटना घटी है वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी जब तक पुलिस पहुंचती है उससे पहले लोगों ने ही बढ़ाने की कोशिश की दमकल सेवा बुलाई गई मगर इसके बावजूद उन दो डॉक्टरों को नहीं बचाया जा सका.


