OMG: दिन में एक घंटे से भी कम काम करती है ये महिला, सैलरी 50 लाख रुपये

    OMG: दिन में एक घंटे से भी कम काम करती है ये महिला, सैलरी 50 लाख रुपये

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आजकल के भाग दौड़ भरी दुनिया में हर कोई कमाने के पीछे लगा  हुआ है. सुबह से शाम लोग 9 टू 5 की जॉब कर रहे हैं. पैसा कमाने और काम में लोग इतना व्यस्त रहते हैं की बड़ी मुश्किल से उन्हें खुद के लिए भी समय मिल पाता है. ऐसे में हर किसी के दिमाग में यही आता होगा कि काश कोई ऐसी नौकरी होती जिसमें कम से कम काम करना पड़ता और ज्यादा से ज्यादा पैसे मिलते.

    1 घंटे से भी कम काम

    लोग एक अच्छी नौकरी पाने के लिए अपनी शिक्षा में न जाने कितने रुपए खर्च करते हैं लंबे संघर्ष के बाद उन्हें कोई साधारण नौकरी मिलती है. और इस नौकरी से घर परिवार चलाना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है. वही ऐसे में हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जीवन शैली के बारे में जान आप चौंक जाएंगे. यह महिला दिन में 1 घंटे से भी कम काम करके लाखों रुपए कमाती है.

    साल के 50 लाख रुपए कमाती है महिला

    इस महिला का नाम रोमा नॉरिस है,जो 40 वर्षीय यूके की रहने वाली है. अब इसकी आमदनी सुनकर आप यही सोच रहे होंगे कि यह कोई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर या फिर कोई सेलिब्रिटी होगी मगर ऐसा नहीं है. रोमा आपके और हमारी तरह एक नौकरी करती है जिसमें वह हफ्ता में मात्र 6 घंटे काम करती है और साल के 50 लाख रुपए आराम से कमा लेती है.  जिससे उसका जीवन काफी बढ़िया चल रहा  है. दरअसल रोमा 17 साल से ही एक पेंटिंग कंसलटेंट है जो नए पेरेंट्स को एक अच्छी कोचिंग देती है जिससे वह अपने बच्चों का खास ख्याल रख सके. इस कोचिंग के वह लगभग 3 हजार रुपये लेती है.1 घंटे की एक कोचिंग में रमा 3 हजार तक कमा लेती है.

    जानिए क्या है इस महिला का काम

    इस कोचिंग में वह बच्चों को सुलाना, पार्टी ट्रेनिंग देने और खाना खिलाने कपड़े पहनाने जैसी बेसिक तरीके सिखाती है. कैसे बच्चों की देखभाल करें इसके बारे में वह पेरेंट्स को समझाती है. इसके अलावा ब्रेस्टफीडिंग के लिए भी ट्रेन करती है. ऐसे कई नई पेरेंट्स होते हैं जो अपने बच्चों को ठीक से ख्याल रखने का तरीका नहीं जानते उनके पास कोई बड़े बुजुर्ग भी नहीं होते जिससे वो कुछ सीख पाए. ऐसे  में रोमा इन लोगों को ट्रेडिंग देती है और कम मेहनत में वह लाखों रुपए कमाते हैं.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news