हे राम ! घर में बज रही थी शहनाई की धुन, तभी दुल्हन के मामा की मौत की आई खबर, तो चित्कार से दहल उठा घर

    हे राम ! घर में बज रही थी शहनाई की धुन, तभी दुल्हन के मामा की मौत की आई खबर, तो चित्कार से दहल उठा घर

    मोकामा(MOKAMA): बिहार के मोकामा जिले से एक दुखद खबर सामने आयी है, जहां एक मिनट में ही शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई.पूरा मामला मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र के राजेश नगर की है. जहां भांजी की तिलक शगुन से लौट रहे मामा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं उनके साथ 7 अन्य लोग घायल हो गए. जिनमे कई की हालत गंभीर है. सभी को आनन -फानन में स्थानीय महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी इलाजरत है.

    भांजी के तिलक सामारोह में जा रहा था मामा

     पुलिस के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार ने ऑटो में आकर टक्कर मार दी, सभी  भांजी के तिलक शगुन से ऑटो में सवार होकर बेगूसराय के मोहनपुर से लखीसराय के लिए जा रहे थे इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर ने सीधे जाकर ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे एक की घटनास्थल पर मौत हो गई तो वहीं सात लोग जख्मी हो गए है. मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है चूँकि कि कुछ की हालत गंभीर भी बताई जा रही है.

    सात लोग गंभीर रुप से घायल

    जानकारी के मुताबिक मृतक धीरज ठाकुर लखीसराय के रामगढ़ थाना के गाँव के रहनेवाले थे.वहीं अन्य घायल परिजनों बेगूसराय के शाम्हो बीजूलिया निवासी नंदू ठाकुर, रुदल ठाकुर कौशल कुमार संतोष कुमार दीपक कुमार भदौस,सरारी शेखपुरा तथा गौरव कुमार नारायणपुर बेगूसराय के रूप में हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news