टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आपने प्रेमी प्रेमिकाओं के प्यार के कई किस्से सुने होंगे जहां लोग अपने प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं. पर प्यार का पागलपन कब सनक में तब्दील हो जाए, यह कोई नहीं जानता और हैरानी तब होती है जब इस सनक का अंजाम सामने आता है. ऐसे ही एकतरफा प्यार में पागल आशिक़ ने प्यार में कुछ ऐसा कर दिया जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है. यहाँ किशोरी के शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने बर्बरता से उसके प्राइवेट पार्ट को काटा है.
मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का है जहां से एकतरफा प्यार का ऐसा मामल सामने आया है जिसने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी है. यहां 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर बर्बरता की घटना सामने आई है. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक किशोरी दिल्ली में अपनी बहन के साथ रहती थी और हालही में अपने चाचा की शादी में शामिल होने गांव आई थी. घटना बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है. बताया गया की शादी वाली रात समारोह चल रहा था, जिसमें किशोरी अपनी मां के साथ मौजूद थी. इसी दौरान देर रात गांव का ही युवक अतुल उसे जबरन अपने साथ ले गया.
पीड़िता के बयान के अनुसार आरोपी लंबे समय से उस पर दोस्ती और शादी का दबाव बना रहा था. किशोरी लगातार उसका प्रस्ताव ठुकरा रही थी, जिससे आरोपी नाराज चल रहा था. आरोप है कि इसी रंजिश में उसने मौका पाकर किशोरी को गांव के बाहर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ मारपीट की. किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे रस्सी से पेड़ में बांध दिया और डंडों, लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा. इसके बाद आरोपी ने किशोरी के प्राइवेट पार्ट को दांत से काटा.हमले के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी. आरोप है कि आरोपी घटना के बाद उसे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया.
घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस ने पीड़िता को दोबारा मेडिकल जांच के लिए भेजा है. अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं मुख्य आरोपी अतुल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. घटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश का माहौल है और परिवार सदमे में है.

