अब Aadhaar सेंटर ढूंढने में नहीं होगी परेशानी, फोन के इस ऐप से कुछ सेकंड में मिल जाएंगे Verified सेंटर

    Authentic Aadhar center:आधार कार्ड बनवाना या उसको अपडेट करने के लिए हमें प्रामाणिक आधार केंद्र पर जाना होता था जिसकी जानकारी हमें नहीं होती थी.जिसे ढूंढने में काफी ज्यादा परेशानी होती थी, जिसमे समय की भी बर्बादी होती थी.जिसको देखते हुए यूआईडीएआई ने एक बड़ा कदम उठाया है

    अब Aadhaar सेंटर ढूंढने में नहीं होगी परेशानी, फोन के इस ऐप से कुछ सेकंड में मिल जाएंगे Verified सेंटर

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):एक समय था जब छोटे से छोटे कागजी काम के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब डिजिटलाईजेशयन के इस युग में घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप के जरिये सारा काम आसानी से हो जाता है. आपको बता दें कि आधार कार्ड बनवाना या उसको अपडेट करने के लिए हमें प्रामाणिक आधार केंद्र पर जाना होता था जिसकी जानकारी हमें नहीं होती थी.जिसे ढूंढने में काफी ज्यादा परेशानी होती थी, जिसमे समय की भी बर्बादी होती थी.जिसको देखते हुए यूआईडीएआई ने एक बड़ा कदम उठाया है, जहां अब आपको मोबाइल फोन के जरिए सत्यापित आधार केंद्र की जानकारी आपके फ़ोन के जरीये मिल जाएगी कैसे चलिए जानते है.

    अब फोन से मिल जाएगी प्रामाणिक आधार केंद्र की जानकारी

    अब आपको आधार केंद्र खोजने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. यूआईडीएआई ने ऐसा तरीका निकाला है जिससे आपका काम आसानी से हो जाएगा.दरअसल कई बार ऐसा होता है कि प्रामाणिक आधार केंद्र की जगह हम फर्जी आधार केंद्र पर पहुंच जाते है जिससे काफी ज्यादा परेशानियाँ भी होती है लेकिन यूआईडीएआई गूगल के नई साझेदारी के इस नई सुविधा से इधर-उधर भटकने की जरुरत नहीं पड़ेगी और गूगल मैप पर सर्च करके सत्यापित आधार कार्ड केंद्र की पूरी जानकारी मिल जाएगी जिससे काम आसान हो जाएगा.

    समय की होती है बचत

    इस सुविधा के पीछे यूआईडीएआई का एक ही मकसद है कि लोगों के समय की बचत किया जा सके और उन्हें परेशानियाँ से बचाया जा सके. दरअसल आधार नामांकन और अपडेट जैसी जरूरी पहचान सेवा तक पहुंचना लोगों को आसान हो जाए.अब गूगल पर अधिकारिक आधार केंद्र की स्थिति, सेवा, सेंटर के खुलने और बंद होने की पूरी जानकारी फोन पर ही दिख जाएगी जिसे लोग घर बैठे ही पूरी जानकारी मिल जाएगी और गलत जानकारी से बचने में मदद से मिलेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news