TV Channel पर नहीं दिखाए जा सकेंगे अब ऐसे कंटेंट, केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी 

    TV Channel पर नहीं दिखाए जा सकेंगे अब ऐसे कंटेंट, केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी 

    रांची(RANCHI): केंद्र सरकार ने सभी टेलीविजन चैनलों के लिए आज यानी 9 जनवरी को एडवायजरी जारी की है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी एडवायजरी में कहा गया है कि टीवी चैनल्स महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के खिलाफ हिंसा, एक्सीडेंट और मौत की वैसी घटनाओं की रिपोर्टिंग न करें, जिसमें ‘गुड टेस्ट और शालीनता’ न हो. मंत्रालय ने कहा कि टेलीविजन चैनलों ने व्यक्तियों के शवों और चारों ओर खून के छींटे, जख्मी व्यक्तियों के फोटो/वीडियो दिखाए हैं. कुछ वीडियो में तो महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पीटा जा रहा है. इन्हें ब्लर तक नहीं किया गया. इस तरह की वारदातों की रिपोर्टिंग का तरीका दर्शकों को परेशान करने वाला है. एडवाइजरी में कहा गया कि ऐसी खबरों का बच्चों पर विपरीत मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ सकता है.  

    सरकार ने इस प्रोग्रामों और प्रसारित कंटेंट की सूची उदाहरण के लिए जारी की है. 

    • 30.12.2022: दुर्घटना में घायल हुए क्रिकेटर की दर्दनाक तस्वीरें और वीडियो को बिना एडिटिंग और धुंधला किए दिखाया गया. 
    • 28.08.2022: शव को घसीटते हुए एक आदमी का विचलित करने वाला फुटेज दिखाया गया, जिसके चारों ओर खून के छींटे पड़े हुए हैं.
    • 06-07-202: बिहार की राजधानी पटना के एक कोचिंग क्लास रूम में एक शिक्षक को 5 साल के बच्चे को बेरहमी से पीटते हुए दिखाया गया. साथ ही इस वीडियो क्लिप को बिना म्यूट किए दिखाया गया था, जिसमें दया की भीख मांगते बच्चे की दर्दनाक चीखें सुनी जा सकती हैं. इस वीडियो क्लिप को करीब 9 मिनट तक दिखाया गया था. 
    • 04-06-2022: बिना धुंधला किए एक पंजाबी गायक के शव की दर्दनाक तस्वीरों को दिखाया गया. 
    • 25-05-2022: असम के चिरांग जिले में एक व्यक्ति द्वारा दो नाबालिग लड़कों को डंडे से बेरहमी से पीटने की दिल दहला देने वाली घटना को वीडियो में दिखाया गया। वीडियो में शख्स जो बेरहमी से लड़कों को लाठी से पीट रहा था, साफ देखा जा सकता है। क्लिप को बिना ब्लर या म्यूट किए प्ले किया गया था, जिसमें लड़कों के रोने की आवाज तक साफ सुनाई दे रही थी. 
    • 16-05-2022: कर्नाटक के बागलकोट जिले में एक महिला अधिवक्ता के साथ उसके पड़ोसी ने बेरहमी से मारपीट की, जिसे बिना ब्लर के लगातार दिखाया गया है. 
    • 04-05-2022: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के राजापलायम में एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही बहन की हत्या करने वाली वीडियो को दिखाया गया है. 
    • 01-05-2022: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक व्यक्ति को पेड़ से उल्टा लटका कर पांच लोगों द्वारा बेरहमी से पिटाई की वीडियो को दिखाया गया. 
    • 12-04-2022: एक वीडियो में पांच शवों के दर्दनाक दृश्य लगातार बिना ब्लर किए दिखाए गए. 
    • 11-04-2022: केरल के कोल्लम में एक व्यक्ति को अपनी 84 वर्षीय मां पर बेरहमी से हमला करते हुए दिखाया गया, 12 मिनट की वीडियो में बिना ब्लर किए लगातार अपनी मां को पीटते हुए और बेरहमी से पीटते हुए एक व्यक्ति को देखा जा सकता है. 
    • 07-04-2022: बेंगलुरु में एक बूढ़े व्यक्ति द्वारा माचिस की तीली जलाकर उसे अपने बेटे पर फेंके जाने का वीडियो बिना ब्लर किए बार-बार प्रसारित किया गया. 
    • 22-03-2022: असम के मोरीगांव जिले में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के की पिटाई का वीडियो बिना ब्लर और म्यूट किए चलाया गया। इस वीडियो में लड़के को बेरहमी से पीटते पर रोते और गिड़गिड़ाते हुए सुना जा सकता है. 

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news