अब ऑटो में यात्रियों को मिलेगा कूलर का आनंद, गर्मी से राहत के लिए किया ऐसा जुगाड़

    अब ऑटो में यात्रियों को मिलेगा कूलर का आनंद, गर्मी से राहत के लिए किया ऐसा जुगाड़

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : देश में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है, ऐसे में लोग इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए कई अजीबोगरीब जुगाड़ निकाल रहे हैं. एक ऐसा ही दिलचस्प नजारा सड़कों पर देखने को मिला जहां एक ऑटो चालक खुद को और यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए ऑटो में कूलर लगा दिया. सड़क पर ऑटो के साथ लगी इस कूलर वाली गाड़ी को देख लोग हैरान रह गए. कई लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ऑटो चालक कलाकारी को देखकर हर कोई इसे काफी पसंद कर रहा है और इस व्यक्ति की कलाकारी ने लोगों को काफी इंप्रेस भी कर दिया है.

    यात्रियों के लिए लगाया गया कूलर

    सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक टेंपो चालक सड़क पर गाड़ी दौड़ता नजर आ रहा है.जिस गाड़ी के बाहर कूलर लगा हुआ है जो यात्रियों को काफी आराम पहुंचाएगा. इस ऑटो पर बैठने वाले लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होगा और कूलर का लुफ्त उठाते हुए अपना सफर पूरा कर सकते हैं.

    सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

    इस टैंपू को सड़क पर देख कई लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जिनमें से एक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया देखते ही देखते यह वायरल हो गया.अब लोग इस वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे. एक यूजर ने लिखा कि ‘बिहार में कुछ भी हो सकता है, भाई तूने मेरा दिल जीत लिया’ वहीं अन्य यूजर में लिखा ‘अपने लिए तो सब लगाते हैं पर इसमें तो अपनी सवारी के लिए लगाया है’ ऐसे ही तमाम लोग इस वीडियो पर अपना रिएक्शन देते हुए टेंपो चालक को बधाई दी और अधिकतर लोग ये कह रहें है कि आपने हम सबका दिल जीत लिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news