अब WHATSAPP पर आप जिसे चाहेंगे उसे ही दिखेगी DP, सेटिंग में जाकर ऐसे करें हाइड 

    अब WHATSAPP पर आप जिसे चाहेंगे उसे ही दिखेगी DP, सेटिंग में जाकर ऐसे करें हाइड

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : व्हाट्सएप सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप है. कई यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं.  ऑनलाइन चैटिंग का यह सबसे सुविधाजनक और आसान संसाधन है. दिन प्रतिदिन व्हाट्सएप में नए-नए अपग्रेडेशन आ रहे हैं. अब तक आपने व्हाट्सएप में कई फीचर्स देखे होंगे. जैसे कि आप व्हाट्सएप पर स्टोरी को अपने अकॉर्डिंग सेटिंग कर सकते हैं यानी आप जिसे अपना स्टेटस दिखाना चाहेंगे केवल वही लोग आपके स्टेटस को देख पाएंगे. वही व्हाट्सएप में लास्ट सीन हाइड करने का ऑप्शन भी दिया हुआ है. इसके साथ ही अब एक नया अपडेट व्हाट्सएप में सामने आया है जिससे आप जिसे चाहेंगे उसे ही अपनी डीपी दिखा पाएंगे.

    व्हाट्सएप के नए अपडेट

    कई बार ऐसा होता है कि व्हाट्सएप में हम अपनी डीपी कुछ चुनिंदा लोगों को ही दिखाना चाहते हैं मगर हाइड ऑप्शन नहीं होने की वजह से ऐसा नहीं होता था. मगर अब यह पूरी तरह से पॉसिबल है अब आप बड़ी ही आसानी से ऐसा कर सकते हैं क्योंकि व्हाट्सएप के नए अपडेट के अनुसार आपको यह सुविधा भी मिल रही है इसके लिए आपको सेटिंग में कुछ बदलाव करने होंगे.

    सेटिंग में जाकर करें डीपी हाइड 

    व्हाट्सएप पर प्राइवेसी से जुड़े तमाम फीचर्स दिए गए हैं. यह फीचर्स लोगों के प्राइवेसी के लिए दिया गया है. जिसका इस्तेमाल कर आप एक सिक्योरिटी लगा सकते हैं. मगर सभी को हर फीचर्स की जानकारी नहीं होती है ऐसे में डीपी हाइड करने के बारे में काफी कम लोग जानते हैं. लोगों को बस इतना ही पता था कि यदि डीपी नहीं दिखानी है तो उसे रिमूव कर दे मगर ऐसा नहीं है आप कुछ लोगों के लिए भी डीपी को हाइड कर सकते हैं इसका फीचर भी व्हाट्सएप में दिया गया है इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर यह फीचर सेट करना होगा. 

    ऐसे ऐड करें फीचर 

    सेटिंग में जाकर आपको प्राइवेसी का ऑप्शन मिलेगा जिसमें क्लिक कर आप प्रोफाइल फोटो ऑप्शन में जाएं. यहां जाते ही आपको DP सेटिंग करने का क्लियर ऑप्शन दिखी का जहां पहले ऑप्शन में दिया होगा ‘एवरीवन’ यानी सभी को दिखाना, दूसरा ऑप्शन दिया रहेगा ‘माय कांटेक्ट’ वहीं तीसरा ऑप्शन‘माय कांटेक्ट एक्सेप्ट’ दिया रहेगा और चौथा ‘नोबडी’ यानी माय कांटेक्ट एक्सेप्ट में आप उन लोगों को हटा सकते हैं जिन्हें आप नहीं दिखाना चाहते इस तीसरे ऑप्शन के जरिए आप एक लिस्ट तैयार कर सकते हैं जैसे आप अपनी डीपी दिखाना चाहते हैं.



    Related News