फेस्टिव सीजन में नहीं मिल रही ट्रेन की टिकट, आजमाए ये उपाय, मिलेगा कंफर्म सीट 

    फेस्टिव सीजन में नहीं मिल रही ट्रेन की टिकट, आजमाए ये उपाय, मिलेगा कंफर्म सीट

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : फेस्टिवल का महीना शुरू हो गया है. ऐसे में त्यौहार को लेकर दफ्तरों में छुट्टी दी जाती है. जो लोग घर से दूर बाहर काम करते हैं वह सभी इस मौके पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं. मगर ऐसी स्तिथि ट्रेन में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. अगर किसी प्रकार टिकट मिल भी जाए तो वह वेटिंग लिस्ट में रहता है और कंफर्म नहीं होता. लोग इस बात से भी परेशान होंगे कि आखिरकार इतनी भीड़ में उन्हें टिकट कैसे मिलेगा. अब इन तमाम मुद्दों को ध्यान में रखते हुए तत्काल टिकट बुकिंग के नए रूल्स आए हैं.जिसके तहत आप कंफर्म टिकट बुक करा सकते हैं. 

    जानिए कैसे है ये मुमकिन 

    ऐसा अक्सर देखा जाता है कि तत्काल टिकट बुक करते समय इंटरनेट काफी स्लो हो जाता है.जिसके कारण से ट्रेन की सीट जो है वह फुल हो जाती है.ऐसे में लोग अपने टिकट को पाने से चूक जाते हैं. इस परिस्थिति में आप इस नियम का इस्तेमाल कर तत्काल बुकिंग में कंफर्म टिकट पा सकते हैं. आपको करना यह है कि आप आईआरसीटीसी तत्काल ऑटोमेशन टूल पर जाए और यहां पर आप आसानी से तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे. इसका इस्तेमाल करने के लिए आप क्रोम पर जाए. आप इसे डाउनलोड करें फिर तत्काल टिकट में अपना डिटेल्स डालें. यात्रा का डेट और पेमेंट टाइप सब कुछ सेव कर ले. इस प्रोसेस में आपको इंटरनेट की दिक्कत नहीं आएगी और टिकट करने में आपको आसानी होगी.



    Related News