बिहार में प्रचंड जीत पर नीतीश कुमार का पोस्ट,अब मिलकर और आगे बढ़ाएंगे राज्य,पीएम का जताया आभार  

    बिहार में प्रचंड जीत पर नीतीश कुमार का पोस्ट,अब मिलकर और आगे बढ़ाएंगे राज्य,पीएम का जताया आभार  

    पटना(PATNA): बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत की चर्चा हर तरफ है. अब तक की सबसे बड़ी जीत ने यह साबित कर दिया कि बिहार में नीतीश कुमार के अलावा दूसरा दूर दूर तक कोई नहीं है. पूरे बिहार में एनडीए समर्थक जश्न में डूबे है. इसी बीच नीतीश कुमार ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है. जिसमें बिहार के मतदाताओं का आभार जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी और गठबंधन के सभी साथी को धन्यवाद दिया है.

    नीतीश कुमार ने लिखा कि “बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद। एन॰डी॰ए॰ गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है. इस भारी जीत के लिए एन॰डी॰ए॰ गठबंधन के सभी साथियों- श्री चिराग पासवान जी, श्री जीतन राम मांझी जी एवं श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी को भी धन्यवाद एवं आभार। आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।“

    बता दे कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को 200+ सीट मिली है. एक मजबूत सरकार जनता ने बनाया है. और सबसे बड़ी बात की नीतीश कुमार के नाम पर JDU पिछले चुनाव से और भी मजबूत हुई है. इस चुनाव में 83 से अधिक सीट पर जीत दर्ज की. ऐसे में अब बिहार ने साफ बोल दिया है कि नीतीश कुमार फिर से.               

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news