नीतीश कुमार ने की बड़ी घोषणा, कहा- बिहार में नहीं होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू

    नीतीश कुमार ने की बड़ी घोषणा, कहा- बिहार में नहीं होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू

    पटना (PATNA): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड दिल्ली के प्रतिनिधिमंडल से शनिवार की देर रात मुलाकात की.  प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने समान नागरिक संहिता का पुरजोर विरोध किया है.

    राज्य में नहीं होगा नागरिक संहिता लागू

    देश भर में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने को लेकर चर्चा तेज है. जहां केंद्र सरकार की मंशा है कि लोकसभा चुनाव से पूर्व ही इसे लागू कर दिया जाए. वहीं कई राज्य इसके विरोध में हैं, अब बिहार के मुख्यमंत्री ने भी यह साफ कर दिया है कि बिहार में यूनिफॉर्म सिविल कोड किसी भी कीमत पर लागू नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह बातें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कही. प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार से भेंट करने उनके आवास पहुंची थी.

    इस दौरान ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से यह आग्रह भी किया कि वह अपने स्तर से यह प्रयास करें कि देश में भी यह लागू नहीं होने पाए. अल्पसंख्यक समाज के हितों का ध्यान रखा जाए. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को यह भरोसा दिलाया कि वह इस दिशा में प्रयास करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के संबंध में आरंभ से ही उनकी स्पष्ट राय रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news