नीतीश कुमार ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन,गृह मंत्री अमित शाह रहे मौजूद

    नीतीश कुमार ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन,गृह मंत्री अमित शाह रहे मौजूद
    बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद खास और बड़ा है. दो दशक तक बिहार में सीएम की कुर्सी संभालने वाले नीतीश कुमार अब दिल्ली के लिए निकल गए. विधानसभा पहुँच कर गुरुवार को उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया. उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह खुद मौजूद रहे. अब नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में सक्रिय दिखेंगे.

    पटना(PATNA): बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद खास और बड़ा है. दो दशक तक बिहार में सीएम की कुर्सी संभालने वाले नीतीश कुमार अब दिल्ली के लिए निकल गए. विधानसभा पहुँच कर गुरुवार को उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया. उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह खुद मौजूद रहे. अब नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में सक्रिय दिखेंगे.

    बता दे कि गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे. जहां उन्होंने नीतीश कुमार के साथ आधे घंटे बैठक की. इस मुलाकात में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह मौजूद रहे. इस बैठक के बाद एक साथ एक ही गाड़ी में नीतीश कुमार के साथ गृह मंत्री मंत्री अमित शाह और नितिन नबीन और सम्राट चौधरी विधानसभा के लिए निकले. विधानसभा पहुँचने के बाद पहले नीतीश कुमार ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. इनके बाद नितिन नबीन ने भी राज्यसभा के लिए नामांकन किया. दोनों के नामांकन में अमित शाह मौजूद रहे.

    अचानक हुई राजनीति उलटफेर से बिहार में चर्चा का माहौल बना है. एक तरफ जदयू के दफ्तर में कार्यकर्ता इस फैसले के खिलाफ आक्रोशित हो गए और तोड़ फोड़ कर दिया. तो दूसरी दूसरे तरफ विपक्ष इस फैसले पर ज्यादा कुछ बोलने से परहेज कर रहा है. तेजस्वी यादव ने बैलेंस बना कर इस पूरे उलटफेर पर बयान दिया.    

                     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news