बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का विपक्ष पर हमला, तेजस्वी ने कहा- भाजपा के तीन जमाई CBI, ED और IT 

    बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का विपक्ष पर हमला, तेजस्वी ने कहा- भाजपा के तीन जमाई CBI, ED और IT 

    पटना(PATNA): बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के फ्लोर टेस्ट के दौरान चल रही बहस के दौरान भाजपा के सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए. सीएम नीतीश ने अपने उद्बोधन के दौरान बिना नाम लिए ही पीएम मोदी की नीतियों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो केंद्र में आए हैं वे काम नहीं सिर्फ प्रचार करते हैं. हर घर जल योजना को लेकर किस प्रकार से केंद्र सरकार ने बिहार सरकार को प्रलोभन देकर योजना को अपनी उपलब्धि बताने की कोशिश की उसका भी नीतीश ने जिक्र किया. 

    उन्होंने आरसीपी सिंह का नाम लिए बिना उन पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया. साथ ही 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान को आगे कर भाजपा ने जो जदयू के खिलाफ साजिश रची उसका भी नीतीश ने सदन में जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सच सुनना नहीं चाहते हैं इसलिए सदन से वॉक आउट कर गए. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर बिहार की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. 

    तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर बोला हमला 

    वहीं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा को जमकर लताड़ा. उन्होंने कहा कि जब बीजेपी राज्य में डरती है या हारती है, तो वह अपने तीन 'जमाई', सीबीआई, ईडी और आईटी को आगे रखती है. तेजस्वी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा क्षेत्रीय पार्टी खत्म करने की बात करते हैं. तो हम लोगों के पास यही उपाय था. हम देश को टूटने नहीं देंगे. झुकने नहीं देंगे. हम सब एक ही परिवार के लोग हैं. उन्होंने कहा, हम समाजवादी विचारधारा के लोग हैं. हम लोगों के खेत में आप फसल उगाने का सोच रहे हैं. तो ऐसा नहीं होने देंगे. हमारी पार्टी पुरखों की है, हमारे पास ही रहेगी. उन्होंने कहा कि सत्ता जाने से भाजपा बेचैन है. हम भाजपाइयों से जानना चाहते हैं कि ऐसा कौन सा तिलिस्म है, जो ये सत्ता पर रहते हैं तो मंगल राज रहता है आउट होते ही जंगलराज हो जाता है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news