NIA की टीम पहुंची मोतिहारी, मदरसे के शिक्षक अली असगर को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ


मोतिहारी(MOTIHARI): मोतिहारी से एक बड़ी खबर से सामने आई है. जहां PFI के मामले में एनआईए की टीम मोतिहारी के ढाका में पहुंची है. वहां एक मदरसे में छपेमारी की गई है, जिसमें टीम ने पहले एक शख्स को गिरफ्तार किया. अब उसी की निशानदेही पर अन्य दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. तीनों लोगों से टीम ढाका थाने में पूछताछ कर रही है.
जामिया मारिया मिसवा मदरसा से तीन लोग हिरासत में
आपको बता दें कि पूर्वी चंपारण से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तार जुड़ने के बाद जिला के कई इलाके एनआईए के राडार पर हैं. इसी को लेकर पटना से ढाका पहुंची एनआईए की टीम ने पचपकड़ी रोड स्थित जामिया मारिया मिसवा मदरसा से तीन लोगों को हिरासत लिया है. थाने में ही बंद कमरे में तीनों से टीम पूछताछ कर रही है. इस दौरान सिकरहना डीएसपी राजेश कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी थाना में मौजूद हैं.
कौन है अली असगर
अली असगर जिला के रामगढ़वा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और जामिया मारिया मिसवा मदरसा में पढ़ाता है. मदरसा का संचालन वर्ष 2013 से हो रहा है. इस मदरसे में सिर्फ लड़कियों को शिक्षा दिया जाता है और वर्तमान में इस मदरसा में लगभग 50 लड़कियां शिक्षा ग्रहण करती हैं. अली असगर ढ़ाका बड़ी मस्जिद के नायाब इमाम मो. नेसार के कमरे में रहता था. मस्जिद के नायाब इमाम ढाका थाना क्षेत्र के जमुआ के रहने वाले हैं. ढाका पहुंची एनआईए टीम को लेकर जिला के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं.
4+