नालंदा: SDPI के प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख्तर के घर NIA की छापेमारी

    नालंदा: SDPI के प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख्तर के घर NIA की छापेमारी

    नालंदा (NALANDA) :पटना के फुलवारी शरीफ आतंकी मॉड्यूल को लेकर NIA की टीम आज नालंदा के खासगंज मोहल्ला पहुंची. जहां SDPI के प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख्तर के घर पर छापेमारी की. जहां से NIA कई दस्तावेज अपने साथ ले गई. छापामारी के दौरान शमीम अख्तर अपने घर में मौजूद नहीं थे. छापेमारी के बाद वो घर पहुंचे. शमीम अख्तर ने बताया कि सूचना मिली थी कि NIA की टीम छापेमारी करने पहुंची थी. घर में मौजूद कुछ पैंपलेट और किताब अपने साथ ले गई है. शमीम का कहना है कि उन लोगों पर जो आरोप लगाया गया वो बिलकुल निराधार है. बताते चलें कि फुलवारी शरीफ मामले में जो मामला दर्ज हुआ था उसमें शमीम अख्तर का भी नाम है. यही कारण है की NIA की टीम छापेमारी करने के लिए पहुंची थी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news