पटना(PATNA): माओवादियों के शीर्ष नेता विजय आर्या के कई ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी चल रही है. यह छापमारी पटना के ए जी कॉलोनी में विजय आर्य के बेटे के घर, औरंगाबाद के गोह में उनकी जिला पार्षद सदस्य बेटी के ससुराल में हो रही है. इसके अलावा गया जिले के करमा गांव में भी छापेमारी जारी है. इन सभी जगहों पर छापमारी सुबह 6 बजे से चल रही है.
NIA ने अहले सुबह ही छापा मारने की कार्रवाई शुरू कर दी थी. इससे हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि, छापेमारी को लेकर कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. विजय गया जिला के कोच थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी राम जतन सिंह यादव का पुत्र है. भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता व खूंखार नक्सली विजय कुमार आर्य को रोहतास थाना के समहुता गांव के निकट से उसके सहयोगी उमेश चौधरी के साथ 13 अप्रैल 2022 को गिरफ्तार किया गया था. माओवादी सेंट्रल कमेटी के मेंबर विजय आर्य फिलहाल पटना के बेउर जेल में बंद हैं. विजय आर्य पर गया, औरंगाबाद, रोहतास समेत विभिन्न जिलों के कई थानों में लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं.
Thenewspost - Jharkhand
4+

