Big Breaking :लातेहार में एक और एनकाउंटर, मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली मनीष, एक गिरफ्तार

    Big Breaking :लातेहार में एक और एनकाउंटर, मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली मनीष, एक गिरफ्तार

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : लातेहार में पुलिस और सुरक्षा बलों का नक्सलियों के खिलाफ अभियान रंग ला रहा है. वैसे पूरे झारखंड में ही नक्सलियों के खिलाफ अभियान अपने फाइनल स्टेज में चल रहा है. झारखंड जैसे क्षेत्र से नक्सलियों का खात्मा बहुत जल्द होने वाला है. ताजा जानकारी के अनुसार लातेहार जिले के महुआ दौड़ थाना क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा बलों ने  कुख्यात नक्सली मनीष यादव को मार गिराया. पुलिस सूत्रों के अनुसार महुआडांड़ थाना क्षेत्र के करमखाड़ और दौना के बीच जंगल में नक्सलियों की गतिविधि की सूचना मिली. उसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी शुरू की. सुरक्षा बलों को अपने करीब आते देख नक्सलियों ने गोलीबारी की. इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया और एक गिरफ्तार हुआ है.

    इस मुठभेड़ के बारे में जानी है और विस्तार से

    सुरक्षा बलों को यह जानकारी मिली थी कि महुआडांड़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों का एक दस्ता सक्रिय है.किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है. इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी शुरू की. उसके बाद मुठभेड़ हुई जिसमें मनीष यादव नामक 10 लाख का इनामी नक्सली मारा गया. इसके अलावा कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया गया है. कुंदन खेरवार पर भी 10 लाख रुपए का इनाम था. घटनास्थल से दो इंसास, 95ऑटोमेटिक राइफल बराबर किए गए हैं . पलामू क्षेत्र के डीआईजी वाई एस रमेश ने नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news