नगर निकाय चुनाव: नीतीश पर जमकर बरसे सुशील मोदी, कहा- 'नीतीश कुमार को मुँह की खानी पड़ी’  

    नगर निकाय चुनाव: नीतीश पर जमकर बरसे सुशील मोदी, कहा- 'नीतीश कुमार को मुँह की खानी पड़ी’  

    पटना(PATNA): राज्य सरकार ने नगर निकाय के चुनाव का रास्ता अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ साफ कर दिया है. चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने राज्य सरकार व अन्य की पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई की। राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि अति पिछडे़ वर्ग के राजनीतिक पिछडे़पन के लिए एक विशेष कमीशन का गठन किया गया है. राज्य सरकार द्वारा चुपके से आयोग गठित करने की जानकारी देने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है और कहा है कि नीतीश कुमार को इस मामले में मुंह की खानी पड़ी.

    सुशील मोदी ने जमकर बोला नीतीश कुमार पर हमला

    भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि 'नीतीश कुमार को मुँह की खानी पड़ी. कोर्ट के सामने आत्म समर्पण करना पड़ा. यही निर्णय पहले कर दिया होता तो यह फ़ज़ीहत नहीं होती. नीतीश कुमार की हालत उस पठान जैसी है जिसने 40 जूते भी खाए और 40 प्याज़ भी खाया. उन्होंने कहा कि नीतीश का अहंकार टूटा. AG और राज्य निर्वाचन आयोग की अनुशंसा को दरकिनार कर dedicated आयोग नहीं बनाने पर अड़े थे. औंधे मुंह गिरे. उन्होंने पूछा कि EBC का करोड़ों खर्च का क्या होगा?


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news