ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल नगर निगम ने उठाया:पटना की सड़क पर फूट-फूटकर रोईं प्रियंका, लालू से मांगी मदद

    पटना (PATNA): बिहार के पटना में ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता का बोरिंग रोड स्थित चाय स्टॉल पर पटना नगर निगम ने बुलडोजर की कार्रवाई की. नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में गुरुवार को ग्रेजुएट चाय वाली के स्टॉल को जब्त कर लिया. निगम प्रशासन के इस कार्रवाई पर ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता सड़क पर फूट-फूट कर रोने लगी.

    सरकार उसे कोई एक जगह दे

    प्रियंका ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करती है कि इस दुकान जैसा एक नया दुकान उन्हें उपलब्ध कराया जाए. अपने स्टॉल को बुलडोजर से ले जाते हुए देखते हुए प्रियंका गुप्ता सड़क पर फूट-फूट कर रोने लगी. प्रियंका गुप्ता ने कहा कि वो अपनी मेहनत से कमाकर यह स्टॉल लगाया था, जिसे निगम का बुलडोजर उठा ले गई. प्रियंका ने कहा कि सरकार उसे कोई एक जगह दे, जहां वह अपना स्टॉल लगाकर दुकान चला सके. अपनी मांग को लेकर प्रियंका गुप्ता ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की है.



    Related News