मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता, पीएफआई का सचिव रेयाज मारूफ गिरफ्तार, एनआईए को लंबे समय से थी तलाश  

    मोतिहारी पुलिस को  बड़ी सफलता, पीएफआई का सचिव रेयाज मारूफ गिरफ्तार, एनआईए को लंबे समय से थी तलाश  

    मोतिहारी (MOTIHARI) : बिहार के मोतिहारीं से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पीएफआई संगठन का सचिव रेयाज मारूफ को मोतिहारीं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मोतिहारीं पुलिस को यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. बताया जाता है कि गिरफ्तार रेयाज की तलाश NIA को काफी लंबी समय से थी. लेकिन हर बार वह एनआईए और एटीएस द्वारा लगातार छापेमारी की गई पर हर बार वह चकमा देकर फरार हो जाता था.

    मोतिहारी पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

    मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर चकिया थाना की पुलिस ने सुभाष चौक स्थित मछली बाजार में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि रेयाज के यहां कोई फंसन होना था, जिससे शामिल होने वह बाहर से आय़ा था. इसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार रेयाज मारूफ चकिया थाना क्षेत्र के कुआवा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.

    पीएफआई सदस्यों को ट्रेनिंग देते वीडियो आय़ा था सामने

    आपकों बता दें कि गिरफ्तार आरोपी पहले वह बेकरी का काम करता था. लेकिन बाद में वह पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI )  से जुड़ा और उस संगठन में उसे राज्य सचिव के पद मिला. इस बीच शोसल मीडिया पर एक वीडियो आय़ा था जिसमे चकिया गांधी मैदान में वह पीएफआई सदसयो को ट्रेनिंग दे रहा था. साथ ही फुलवारी सरीफ कांड में भी उसकी संलिप्ता पाई गई थी. जिसके बाद से उसके गिरफ्तारी के लिए लागतर NIA और ATS  द्वारा छपेमारी कि जाती थी, पर वह हर बार फरार हो जाता है. लेकिन इस बार मोतिहारीं पुलिस को सफलता हाथ लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

    इस बीच मोतिहारीं एसपी कान्तेश मिश्रा ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि PFI के राज्य सचिव के रूप में कार्य कर रहे. रेयाज मारूफ को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे पिपरा थाने में रख कर पूछ-ताछ की जा रही है. साथ ही NIA और ATS को इसकी सूचना दी जा चुकी है और अब उन एजेंसियों के द्वारा पूछ-ताछ की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news