मोतिहारी पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, एंबुलेंस के जरिए होती थी शराब की तस्करी

    Mothihari, Bihar
    मोतिहारी पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, एंबुलेंस के जरिए होती थी शराब की तस्करी

    मोतिहारी(MOTIHARI): शराबबंदी वाले बिहार में कारोबारी तस्करी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं. पूर्वी चंपारण जिला के तस्करों ने मरीजों को ढ़ोने वाले एंबुलेंस से शराब की तस्करी शुरु कर दी है.जिसकी जानकारी मिलने पर मेहसी पुलिस ने थाना क्षेत्र के खेसारी चौक से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एंबुलेंस में बने तहखाना से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने एंबुलेंस ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है.

    गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी

    चकिया एएसपी शरथ आरएस ने बताया कि मेहसी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिला थी कि खेसारी चौक पर एक एंबुलेंस से शराब की खेप लाई गई है.जिसे एक घर में उतारा जा रहा है.थानाध्यक्ष ने एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद एसपी ने चकिया एएसपी शरद आरएस के नेतृत्व में टीम बनाई और छापेमारी करने का निर्देश मिला. फिर छापेमारी कर एंबुलेस के अंदर बने तहखाने में छुपा कर रखे गए विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया गया. जिस घर में शराब की खेप उतारी गई थी. उस मकान से भी शराब बरामद की गई है. मकान मेहसी के अशफाक अंसारी का है. 

    झारखंड से ले जाता था शराब

    छापेमारी के दौरान एंबुलेस चालक को गिरफ्तार किया गया है.चालक मुजफ्फरपुर जिला के पारू थाना क्षेत्र का रहने वाला मोख्तर अली है. गिरफ्तार एंबुलेंस चालक मोख्तार अली ने पूछताछ में बताया कि वह मेहसी में भाड़े के मकान में रहता है. मकान मालिक ने एक गोदाम दिया था. जिसमें शराब को डंप किया जाता था.वह एंबुलेंस से कई बार झारखंड से शराब की खेप ले कर आया है. जिसे लाने में कोई परेशानी नहीं होती थी. क्योंकि जब भी पुलिस की गाड़ी दिखाई देती. तो सायरन बजाना शुरू कर देता था.जिसकारण पुलिस उसके गाड़ी को आसानी से बिना जांच के निकलने देती थी.बरामद शराब की कीमत लगभग दस लाख रुपया आंकी जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news